Saturday, August 10, 2013

बेचैन से एहसास हैं...

ख्वाबो के आशियाँ में
दिलों के दरमियाँ में

बेचैन से एहसास हैं  
 दिल हो गया उदास है ||

अब हुए गुमशुदा सब
सजाए जो ख्वाब थे |
सब लगते हैं बेगाने,
कल तक जो मेरे पास थे ||

दिल ढूंढे तुझको हर जगह
ज़िन्दगी को तेरी तलाश है ||

तेरे प्यार की रोशनी में
भटकती है ज़िंदगी दर-बदर |
तेरे वादों पे करके एतबार
जागे है मेरी हर सहर ||

तुझे पाने का जूनून है,
बस और नहीं कोई प्यास है ||

हवाओं की सरगोशियाँ
लेती तुम्हारा नाम हैं |
सागर की ये खामोशियाँ
देती कोई पैगाम हैं ||

तेरे पहलु का हर लम्हा
देता तुझको आवाज़ है ||

 ख्वाबो के आशियाँ में
दिलों के दरमियाँ में

बेचैन से एहसास हैं  
 दिल हो गया उदास है ||

No comments:

Post a Comment