दिल को अच्छे लगे दिलरुबा कह दिया
|
क्या बुरा कर दिया, क्या बुरा कह
दिया ||
हमसे सजदे की उम्मीद करते हैं वो,
जिनको भूले से हमने खुदा कह दिया ||
सरफरोशी की जब-जब भी की आरज़ू,
दोस्तों ने हमें सरफिरा कह दिया ||
जिसको देखो वही हमसे नाराज़ है,
तुमने लोगों से महफ़िल में क्या कह
दिया ||
आप से ऐसी उम्मीद कब थी “मयंक”
आप ने भी हमें बेवफा कह दिया ||
शायर : के.के.सिंह
‘मयंक’
No comments:
Post a Comment