अद्भुत
प्राकृतिक सौन्दर्य को समेटे अमर स्वातंत्र्य वीरों की धरती
अंडमान
निकोबार द्वीप पुंज
अमर शहीदों
का ये मंदिर
सारे
जहां मे सबसे सुंदर |
श्रद्धा
के हम फूल चढ़ाएँ,
इनकी
कहानी भूल न जाएँ ||
सारे
जहां से सुंदर
'अंडमान' द्वीप हमारा |
सागर
मे मोतियों सा
'निकोबार' द्वीप प्यारा ||
कुदरत
का है एक करिश्मा
देखो 'लाइम-केव' ये अपना |
पंछी
गाये गीत खुशी के
'पैरट' द्वीप है सबका सपना ||
'सेल्यूलर' और 'रॉस' मे बसती
सदियों
की एक अमर कहानी |
नाचा
था कभी मोर मयूरा
ये गाथा
होगी न पुरानी ||
आओ चलें
हम उस दुनिया मे
रहती
हैं जहां जल की परियाँ ||
'जौली-बोय' की इन लहरों मे
बजती
हों जैसे पायलिया ||
मजहब
की दीवार नहीं है
भाषा
की तकरार नहीं है |
एक लहू
है, एक तिरंगा
बसता
दिलों मे प्यार वही है ||
सारे
जहां से सुंदर
'अंडमान' द्वीप हमारा |
सागर
मे मोतियों सा
'निकोबार' द्वीप प्यारा ||
( पोर्ट ब्लेयर मे द्वीप पर्यटन उत्सव के उद्घाटन अवसर पर इस गीत पर नृत्य निर्देशिका श्रीमती सी॰ जे ॰ मेरी, अनुराधा गनेशन और जाने माने गायक अविनाश के निर्देशन मे मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया )
No comments:
Post a Comment