ख्वाबो के आशियाँ
में
दिलों के दरमियाँ में
बेचैन से एहसास हैं
दिल हो गया उदास है ||
अब हुए गुमशुदा सब
सजाए जो ख्वाब थे |
सब लगते हैं बेगाने,
कल तक जो मेरे पास थे ||
दिल ढूंढे तुझको हर
जगह
ज़िन्दगी को तेरी तलाश
है ||
तेरे प्यार की रोशनी में
भटकती है ज़िंदगी दर-बदर |
तेरे वादों पे करके एतबार
जागे है मेरी हर सहर ||
तुझे पाने का जूनून
है,
बस और नहीं कोई प्यास
है ||
हवाओं की सरगोशियाँ
लेती तुम्हारा नाम हैं |
सागर की ये खामोशियाँ
देती कोई पैगाम हैं ||
तेरे पहलु का हर लम्हा
देता तुझको आवाज़ है ||
ख्वाबो के आशियाँ में
दिलों के दरमियाँ में
बेचैन से एहसास हैं
दिल हो गया उदास है ||